Bhajan Lal Sharma: भजन लाल शर्मा ने ली प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ
प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह दिया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने ली उप मुख्यमंत्री पद की शपथ - राज्यपाल कलराज मिश्र ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
Ananya soch: Chief Minister Bhajan Lal Sharma
अनन्य सोच। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की गरिमामयी उपस्थिति में राज्यपाल कलराज मिश्र ने शुक्रवार को रामनिवास बाग में आयोजित भव्य समारोह में भजन लाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) को मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितीन गडकरी, केन्द्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, सांसद जेपी नड्डा, सी.पी. जोशी, रामचरण बोहरा, अरूण सिंह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं अशोक गहलोत, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, नागालैंड के उप मुख्यमंत्री यानथुंगो पैतन सहित वरिष्ठ पदाधिकारी सम्मिलित हुए. शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित विधायक और अपार जनसमूह उपस्थित था.
-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीएमओ में संभाला पदभार