मुख्यमंत्री ने जालोर में चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण

Jun 20, 2023 - 22:29
Jun 21, 2023 - 07:50
 0
अनन्य सोच। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को जालोर में बिपरजॉय चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। गहलोत ने जालोर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित लोगों से मुलाकात की तथा अधिकारियों से प्रभावित क्षेत्र में चल रहे बचाव एवं राहत कार्यों के बारे में जानकारी भी ली। 
हवाई सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने जालोर के आईपुरा, वेडिया तथा आस-पास के क्षेत्रों के बाढ़ प्रभावितों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी।  गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों में कोई कमी नहीं रखी जा रही है। राज्य सरकार जलभराव की स्थिति को लेकर गंभीर है। सरकार संकट की इस घड़ी में आमजन के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को नियमानुसार आपदा राहत सहायता उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ व एसडीआरएफ द्वारा लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, प्रशासन की सतर्कता से कोई जनहानि नहीं हुई।