Miss Rajasthan winner: हर्षिका बत्रा बनी मिस राजस्थान

May 25, 2024 - 22:13
May 26, 2024 - 21:10
 0
Miss Rajasthan winner: हर्षिका बत्रा बनी मिस राजस्थान

Ananya soch: Miss Rajasthan

अनन्य सोच। Miss Rajasthan winner: हर्षिका बत्रा ने MISS RAJASTHAN 2024 का ताज अपने नाम किया. वहीं फर्स्ट रनरअप अर्निका जैन, सैकंड रनरअप खुशी बेलावाला, थर्ड रनरअप सौम्या जोशी, फोर्थ रनर अप तन्नू पायल, फिफ्थ रनर अप डिंपल हरचंदानी व ज्योति शेखावत सिक्स्थ रनर अप रही. शनिवार को बिरला सभागार में हुए MISS RAJASTHAN 2024 के ग्रैंड फिनाले में टॉप फाइनलिस्ट के बीच ताज को जीतने की होड़ देखने को मिली. ग्रैंड फिनाले में चारो तरफ रोशनी, खूबसूरत परिधान, जबरदस्त प्रस्तुतियों के बीच जजेज के सवाल और उनके स्मार्ट जवाब आकर्षण का केन्द्र रहे.

- ये रही जूरी

 डॉ. अरविंद अग्रवाल, मुकेश मिश्रा, राज बंसल, आंचल बोहरा, मिताली कौर, प्रियन सेन, ऐश्वर्या पट्टापटी व भावना वैष्णव ने जूरी की भूमिका निभाई. मिस राजस्थान आयोजक योगेश मिश्रा व निमिशा मिश्रा ने बताया कि इस ग्रैंड फिनाले मे रेनिंग क्वीन वैष्णवी शर्मा की फेयरवेल वॉक से कार्यक्रम की शुरुआत हुई. जहां टॉप 28 मॉडल्स ने रैंप पर पहले राउंड मे निवारा कॉलेज ऑफ डिजाइनिंग के आउटफिट्स पहनकर ओपनिंग एक्ट किया। उनमे से चुनी गई.14 मॉडल्स ने अगले राउंड मे डिजाइनर प्रशांत कुमार पोद्दार का सेमी ब्राइडल कलेक्शन लांच किया. इस राउंड के बाद चुनी टॉप 7 मॉडल्स ने प्रशांत कुमार पोद्दार का गाउन बहुत ही खूबसूरती के साथ रैंप पर प्रस्तुत किया.  फाइनलिस्ट का मेकअप मीनाक्षी सोलंकी ने किया। विनर केटेगरी के अलावा 28 सब टाइटल्स भी दिए गए.