Heritage Kids Fashion Show: हेरिटेज किड्स फैशन शो का पोस्टर लॉन्च

Mar 26, 2024 - 12:26
Mar 27, 2024 - 21:42
 0
Heritage Kids Fashion Show: हेरिटेज किड्स फैशन शो का पोस्टर लॉन्च

Ananya soch: Heritage Kids Fashion Show

अनन्य सोच। Heritage Kids Fashion Show poster launch news: हेरिटेज किड्स फैशन शो (Heritage Kids Fashion Show) का आयोजन18 मई को जयपुर में किया जाएगा.

इस सिलसिले में इस फैशन शो का पोस्टर लॉन्च अजमेर रोड स्थित सोनाली डांस अकेडमी (Sonali Dance Academy) में किया गया. कार्यक्रम संयोजक अर्चना बैराठी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे बच्चों को मंच देने का है, जिनके पैरेंट्स अपने बच्चों को इस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते है.

अनन्य सोच सेवा संस्थान (ananya soch seva sansthan) के इस शो में नये नवेले बच्चे ने अपनी नटखट अदाओं से भरे टैलेंट से सभी का दिल जीतते हुए नजर आएंगे. शो की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

-- तीन कैटेगरी में होगा शो

अर्चना ने बताया कि ये किड्स फैशन शो तीन कैटेगरी 2 से 5, 6 से 8 और 9 से 12 में आयोजित होगा.

-पोस्टर लॉन्च में ये थे मौजूद 

अर्चना ने बताया कि पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम में चाइल्ड मॉडल-एक्टर अर्विक बैराठी, डांस कोरियोग्राफर सोनाली कंवर, जैविका, समृधि, याना, मोक्षिका, भव्या, समर, अक्षिता और दीक्षिता मौजूद थे.