प्रदर्शनी में दिखा टैलेंट

रंग राजस्थान थिएटर फेस्टिवल

Feb 23, 2023 - 08:45
 0
प्रदर्शनी में दिखा टैलेंट

अनन्य सोच, जयपुर। जवाहर कला केन्द्र में चल रहे रंग राजस्थान थिएटर फेस्टिवल में केंद्र की अलंकार आर्ट गैलरी में थिएटर फोटोग्राफी के भावों को अद्भुत रूप से अपने कैमरे में क़ैद करने वाले राजेश कुमार सोनी व युवा रंगकर्मी अभिषेक मुदगल द्वारा रंग नवरस कला प्रदर्शनी आयोजित की गई है,जिसके अंतर्गत राजेश सोनी द्वारा खींचे गए छायाचित्रों की व ऊपरी मंजिल पर रंग छवि में  सीनियर कोलाज कलाकार डॉ मणि भारतीय, डिजिटल आर्टिस्ट व एनिमेटर स्वप्निल व एनिमेटर अभिलाषा भारतीय की कला प्रदर्शनी आयोजित की गई है। प्रदर्शनी में हर कलाकृति कोई न कोई कहानी कहती है। जिनमें भाव होते हैं व क़िरदार होते हैं। इसीलिए यह थिएटर से गहरा संबंध रखती है।प्रदर्शनी 23 से 28 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 11 से शाम 6 बजे तक।