Migratory Bird India: झालाना में पहली बार दिखी ब्लैक हेडेड बंटिंग, वन्य पारिस्थितिकी तंत्र हो रहा समृद्ध

Feb 12, 2026 - 21:02
Feb 13, 2026 - 17:25
 0
Migratory Bird India: झालाना में पहली बार दिखी ब्लैक हेडेड बंटिंग, वन्य पारिस्थितिकी तंत्र हो रहा समृद्ध

Ananya soch: Jaipur Wildlife News

अनन्य सोच। Migratory Bird India:  झालाना वन्य जीव अभयारण्य (Jhalana Sanctuary) में पहली बार प्रवासी पक्षी ‘ब्लैक हेडेड बंटिंग’ (काले सिर वाली गुंजन) दर्ज की गई है. (Bird Species) पक्षी विशेषज्ञ रोहित गंगवाल के अनुसार यह पक्षी यूरोप और मध्य एशिया से सर्दियों में भारत आता है. (Rajasthan Forest) नर पक्षी का सिर काला, पीठ भूरी और पेट चमकीला पीला होता है, जबकि मादा का रंग अपेक्षाकृत फीका होता है। जयपुर जिले में इससे पहले यह प्रजाति अंबेरी और मानसागर क्षेत्र में देखी गई थी, लेकिन झालाना में पहली बार रिकॉर्ड हुई है. वन अधिकारियों ने इसे अभयारण्य के बेहतर और सुरक्षित इकोसिस्टम का संकेत बताया.