रेलवे अपडेट: तिरुवनंतपुरम-श्रीगंगानगर ट्रेन का मार्ग बदलेगा, जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी अब इलेक्ट्रिक इंजन से

Mar 10, 2026 - 22:17
Mar 11, 2026 - 19:08
 0
रेलवे अपडेट: तिरुवनंतपुरम-श्रीगंगानगर ट्रेन का मार्ग बदलेगा, जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी अब इलेक्ट्रिक इंजन से

Ananya soch: Indian Railways Update

अनन्य सोच। Electric Train India: भारतीय रेलवे ने यात्री सुविधाओं और तकनीकी उन्नयन के तहत दो महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। एक ओर जहां तकनीकी कार्य के कारण तिरुवनंतपुरम-श्रीगंगानगर रेलसेवा का मार्ग अस्थायी रूप से बदला जाएगा, वहीं दूसरी ओर जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी सुपरफास्ट ट्रेन अब इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित की जाएगी. (North Western Railway News) उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार दक्षिण रेलवे के तिरुवनंतपुरम मंडल में तकनीकी कार्य के चलते 14 मार्च को तिरुवनंतपुरम उत्तर-श्रीगंगानगर रेलसेवा परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी. (Train Route Diversion) यह ट्रेन अब चेंगन्नूर, तिरूवल्ला और कोट्टयम के बजाय आलप्पुषा और एरणाकुलम जंक्शन होते हुए चलेगी तथा वहीं ठहराव करेगी. (Jaipur Jodhpur Intercity) इसके साथ ही रेलवे प्रशासन ने जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी सुपरफास्ट ट्रेन को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पूजा मित्तल के अनुसार 11 मार्च से यह ट्रेन डीजल इंजन के स्थान पर इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव से संचालित की जाएगी. रेलवे के इस निर्णय से ट्रेन संचालन अधिक दक्ष, तेज और पर्यावरण के अनुकूल होगा। इलेक्ट्रिक इंजन के उपयोग से प्रदूषण में कमी आएगी और यात्रियों को अधिक सुरक्षित, आरामदायक और सुगम यात्रा का अनुभव मिलेगा. भारतीय रेल लगातार अपने नेटवर्क को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है. इसी क्रम में जयपुर-जोधपुर रेलमार्ग पर यह बदलाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है.