हाईकोर्ट को फिर मिली बम धमकी: सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, बार-बार ईमेल से बढ़ी चिंता

Mar 18, 2026 - 08:44
Mar 19, 2026 - 07:48
 0
हाईकोर्ट को फिर मिली बम धमकी: सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, बार-बार ईमेल से बढ़ी चिंता

Ananya soch: Rajasthan HighCourt Threat

अनन्य सोच। Cyber Security: Rajasthan High Court को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से न्यायिक व्यवस्था और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। यह कोई पहला मामला नहीं है—अब तक करीब एक दर्जन बार इस तरह के धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ईमेल मिलने के तुरंत बाद हाईकोर्ट प्रशासन ने (Jaipur Police) पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और मुख्य भवन सहित पूरे परिसर की सघन तलाशी ली गई। सुरक्षा के मद्देनज़र कर्मचारियों और आम लोगों को बाहर निकाल दिया गया। हालांकि जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। लगातार मिल रही धमकियों के बावजूद अब तक ईमेल भेजने वालों का पता नहीं चल पाया है। इससे वकीलों में रोष बढ़ता जा रहा है। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस मुद्दे को हाल ही में साइबर सुरक्षा कार्यशाला में भी उठाया गया था। न्यायाधीशों ने भी चिंता जताते हुए कहा कि यह स्थिति न्यायिक कार्य को प्रभावित कर रही है। पिछले साल 31 अक्टूबर से शुरू हुआ धमकियों का सिलसिला अब तक जारी है, जो सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बना हुआ है।