Heritage Kids Fashion Show: बच्चों का हुआ जन्माष्टमी शूट

-MD Creations की फ्लोरल ज्वेलरी भी आकर्षण का केंद्र रही नटखट अदाओं से गोपियों संग रासलीला मनाते कान्हा, फिर उन गोपियों के माखन के मटके फोड़ कर माखन खाना, यशोदा और कान्हा के बीच माँ बेटे वाली प्यार भरी नोकझोक रही आकर्षण का केंद्र

Aug 25, 2024 - 07:38
Aug 27, 2024 - 07:41
 0
Heritage Kids Fashion Show:  बच्चों का हुआ जन्माष्टमी शूट

अनन्य सोच। Janmashtami shoot: नटखट अदाओं से गोपियों संग रासलीला मनाते कान्हा, फिर उन गोपियों के माखन के मटके फोड़ कर माखन खाना, यशोदा और कान्हा के बीच माँ बेटे वाली प्यार भरी नोकझोक जैसी एक्विटीज ने आकर्षण का केंद्र रही.

मौका था हेरिटेज किड्स फैशन शो और MD creation की ओर से वैशाली नगर के मनु गार्डेन में हुए जन्माष्टमी शूट का. जिसमें चाइल्ड एक्टर अर्विक बैराठी ने कान्हा बन कृष्ण रासलीला से सभी का दिल जीता.

कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित हुए इस शूट में राधा कृष्ण प्यार का रोचक किस्सा भी मन मोहक था.  देशराज स्टूडियो  के देशराज ने ये मनमोहक शूट किया. वहीं  वीडियो एडिटिंग प्रियांशी अग्रवाल ने की.

इस दौरान MD Creations की फ्लोरल ज्वेलरी भी आकर्षण का केंद्र रही. शूट में यशोदा का किरदार प्रियांशी अग्रवाल ने निभाया. 

-इन्होंने निभाए अहम किरदार

शूट में  मान्या अग्रवाल,  अनाय, नाइश जैन, शिविका जैन, अनिष्का जैन, संयुक्ता जैन, तक्षित सिंह शेखावत, पार्थवी शेखावत और मेहर गुप्ता रहे.