“रैंप पर चमकेंगे नन्हे सितारे: ‘हेरिटेज किड्स फैशन शो-5’ का ग्लैमरस लुक लॉन्च, बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान”

1 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए गोल्डन प्लेटफॉर्म—प्रोफेशनल ग्रूमिंग, स्टाइल और कॉन्फिडेंस का मिलेगा शानदार कॉम्बिनेशन

Apr 12, 2026 - 14:30
Apr 13, 2026 - 09:27
 0
“रैंप पर चमकेंगे नन्हे सितारे: ‘हेरिटेज किड्स फैशन शो-5’ का ग्लैमरस लुक लॉन्च, बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान”

अनन्य सोच। शहर में नन्हे टैलेंट और फैशन के रंगों का अनोखा संगम देखने को मिला, जब “हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन-5” का भव्य लुक लॉन्च रविवार को अजमेर रोड स्थित प्राइम सफारी होटल में किया गया। कार्यक्रम में चाइल्ड एक्टर व ब्रांड एंबेसडर अर्विक बैराठी और मिस राजस्थान की मॉडल्स की मौजूदगी ने माहौल को खास बना दिया।

आयोजक अर्चना बैराठी ने बताया कि यह फैशन शो बच्चों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जहां वे अपनी प्रतिभा को बड़े मंच पर प्रदर्शित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि 1 से 15 वर्ष तक के बच्चे इस शो में भाग ले सकते हैं और इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। 

बच्चों के सपनों को मिलेगा प्रोफेशनल टच

इस फैशन शो की खासियत यह है कि चयनित फाइनलिस्ट बच्चों को ग्रैंड फिनाले से पहले प्रोफेशनल ग्रूमिंग सेशंस दिए जाएंगे। फैशन इंडस्ट्री के अनुभवी एक्सपर्ट्स बच्चों को रैंप वॉक, एक्सप्रेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट की ट्रेनिंग देंगे। इससे न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि वे भविष्य के लिए भी तैयार होंगे। 

सीखने के साथ एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज

कार्यक्रम के दौरान कई रचनात्मक और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। इससे बच्चों को सीखने के साथ-साथ एंटरटेनमेंट का भी बेहतरीन अनुभव मिलेगा। यह शो बच्चों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।

नन्हे टैलेंट के लिए बड़ा मंच

“हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन-5” को नन्हे सितारों के लिए एक मजबूत लॉन्चपैड माना जा रहा है। यह मंच बच्चों को पहचान दिलाने, आत्मविश्वास बढ़ाने और उनके सपनों को साकार करने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा।