Miss Rajasthan 2026 audition:  ढाणी-ढाणी से रैंप तक: 1200+ सपनों की चमक के साथ मिस राजस्थान-2026 ऑडिशन बना ऐतिहासिक

छोटे कस्बों से उठी बड़ी उड़ान—28वें संस्करण में दिखा आत्मविश्वास, फैशन और जुनून का अनोखा संगम

Apr 12, 2026 - 22:12
Apr 14, 2026 - 05:22
 0
Miss Rajasthan 2026 audition:  ढाणी-ढाणी से रैंप तक: 1200+ सपनों की चमक के साथ मिस राजस्थान-2026 ऑडिशन बना ऐतिहासिक

 अनन्य सोच। Miss Rajasthan 2026 audition: जयपुर में रविवार, 12 अप्रैल को आयोजित मिस राजस्थान-2026 के पहले ग्रांड ऑडिशन ने इस बार नए कीर्तिमान स्थापित किए। फ्यूजन ग्रुप द्वारा रूवी डिजिटल और प्रीमियम सफारी के सहयोग से आयोजित इस प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट के 28वें संस्करण में प्रदेशभर से 1200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर इसे एक भव्य उत्सव में बदल दिया।

इस बार ऑडिशन की सबसे खास बात यह रही कि बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे कस्बों, गांवों और ढाणियों से भी बड़ी संख्या में युवतियां अपने सपनों को साकार करने के लिए जयपुर पहुंचीं। यह नजारा न केवल बदलते राजस्थान की तस्वीर पेश करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि अब प्रतिभा किसी भौगोलिक सीमा में बंधी नहीं है।

ऑडिशन स्थल पर प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बनता था। हर प्रतिभागी ने अपने आत्मविश्वास, स्टाइल और रैम्प वॉक के जरिए जजेज को प्रभावित करने की पूरी कोशिश की। खास बात यह रही कि कई प्रतिभागियों के साथ उनके परिजन भी पारंपरिक वेशभूषा में मौजूद रहे, जिससे आयोजन में सांस्कृतिक रंग भी घुल गया।

जूरी पैनल में फैशन और ग्लैमर जगत के प्रतिष्ठित चेहरे शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का बारीकी से मूल्यांकन किया। आयोजकों के अनुसार, अगले चरण में 100 प्रतिभागियों को इंटरव्यू राउंड के लिए चुना जाएगा, जिसमें से 28 फाइनलिस्ट का चयन होगा। इन फाइनलिस्ट को एक महीने का विशेष ग्रूमिंग सेशन दिया जाएगा, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों के लिए तैयार हो सकें।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। आयोजकों ने बताया कि मिस राजस्थान अब केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवतियों के लिए करियर बनाने का सशक्त मंच बन चुका है।

बढ़ते रुझान और अभिभावकों के समर्थन के साथ, यह मंच हर साल नए सपनों को पंख दे रहा है, जहां छोटे शहरों की बेटियां भी बड़े मुकाम हासिल कर रही हैं।